

नर्मदापुरम / ग्वालटोली निवासी महेश यादव ने नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय भोपाल को पत्र लिखा। जिसमें उल्लेख किया कि नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम की वार्ड नं. 29 एवं 30 संतोषी माता मंदिर की सीमा पर सीसी रोड का निर्माण बिना सीवेज लाइन को हितग्राही के घर से जोडे बिना किया जा रहा हैं । उक्त विषयांर्गत वार्ड नं. 29 एवं 30 की सीमा से लगे सीसी रोड का निर्माण नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम के द्वारा सड़क बनाई जा रही है। सड़क से लगे हुये सीवेज लाइन के कनेक्शन को रोड के दोनों तरफ हितग्राहियों के मकान से पूर्व में सीवेज लाइन को डाला गया था। उस लाइन के ऊपर सीमेंटेड सड़क (सीसी रोड) का निर्माण नगर पालिका परिषद के आदेश अनुसार वार्ड में सड़क बनाई जा रही हैं। जो विधि के अनुसार सीवेज लाइन को न जोडकर निर्माण कार्य किया जा रहा है। पूर्व में नगर पालिका के द्वारा सीवेज लाइन के ऊपर करोड़ों रूपये का खर्च किया गया। उसका लाभ हितग्राहियों को नहीं मिला और नगरीय परिषद के द्वारा जो खर्च किया गया, वह आम जनता के ऊपर राजस्व वसूली के रूप में वसूला जाएगा। अतः सीवेज लाइन को जोड़कर सड़क का निर्माण करने का कष्ट करें। उक्त पत्र की प्रतिलिपि सीएमओ नपा परिषद नर्मदापुरम को भी दी हैं।

