नर्मदापुरम / कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के आदेशानुसार मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत पर्रादेह विधानसभा 137/मतदान केंद्र 04 ग्राम पर्रादेह के बी एल ओ दीपक वर्मा , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शशि वर्मा, सहायिका कु. कविता प्रजापति, पूर्व सरपंच कन्हैयालाल वर्मा जनप्रतिनिधियों के द्वारा घर घर जाकर कार्य किया जा रहा है। जो कि लगभग 99 प्रतिशत कार्य हो गया है। शेष रहे मतदाताओ से जानकारी जल्द पूर्ण किया जा रहा है। कुछ लोगो की 2003 की जानकारी उपलब्ध नही हो पा रही है जिस कारण से 100 प्रतिशत में लक्ष्य पार करने में समय लग रहा है। पूर्व सरपँच कन्हैयालाल वर्मा के द्वारा ग्राम के अलाबा ग्रामीण अंचल के आसपास के ग्रामो के मतदाताओं को सहयोग व जानकारी प्रदान कराई जा रही है । रिस्तेदारो के द्वारा जानकरी फोन पर उपलब्ध कराई जा रही है। मतदान केंद्र गतिविधियों अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों में मतगणना प्रपत्रों के वितरण के पश्चात किए जा रहे एवं डिजिटाइजेशन कार्य का गहनता से परीक्षण किया।

