नर्मदापुरम / बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला कलेक्टर सोनिया मीणा द्वारा आदेश जारी कर समस्त स्कूलों का समय परिवर्तन करते हुए प्रातः 9:00 बजे से निर्धारित किया गया है। इस विषय में समाजसेवी सत्या चौहान द्वारा पालकों की ओर से समय परिवर्तन का मौसम के हिसाब से स्वागत तो किया है, लेकिन शालाओं की छुटने का समय दोपहर 3:00 बजे निर्धारित किया गया है। जो बच्चों के हिसाब से बिल्कुल उचित नहीं है घर पहुंचते पहुंचते बच्चों को लगभग 3:30 से 3:45 बज जाते हैं। इसके बाद उनको ट्यूशन आदि का दबाव रहता है। अनेक बच्चे पारिवारिक कठिनाइयों के कारण ठीक से टिफिन लेकर भी नहीं जा पाते है। जिसके कारण उनका भूख आदि का भी सामना करना पड़ता है। यही नहीं स्कूल लगभग पूरे दिन का हो जाता है, जिससे उनकी मानसिक स्थिति पर भी दबाव पड़ रहा है। चौहान का कहना है कि स्कूल का समय सुबह 9:00 की जगह 8:30 किया जाए। इधर स्कूल प्रबंधन लगभग 30 मिनट का अपने पीरियड में संशोधन करें जिससे बच्चों को 1 घंटे अतिरिक्त समय की व्यवस्था हो सके। उन्होंने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से भी चर्चा की है। जिस पर उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आगे कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

