नर्मदापुरम / रविवार को संघ कार्यालय भारत भवन सदर बाजार में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जिला नर्मदापुरम में औपचारिक बैठक आहूत की गई है। जिसमें अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव उपस्थित रहें। उक्त बैठक में पिछले माह जिला प्रशासन को दिए गए ज्ञापनों में उनके द्वारा कि गई कार्यवाही पर चर्चा हुई एवं आगामी 5 दिसंबर से 20 दिसंबर तक ग्राहक जागरण पखवाड़ा के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य एवं RSS के हिन्दू सम्मेलन में सहभागिता को लेकर चर्चा हुई। रोड की स्थिति अत्यधिक खराब होने से एक्सीडेंट में बढ़ोतरी होने एवं उससे आने वाली अन्य समस्याओं , विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने पर आने वाली परेशानियों तथा किसानों को केंद्र सरकार द्वारा GST में कटौती का लाभ खाद एवं कृषि संबंधी वस्तुओं पर मिलने संबंधी विषयों पर प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित किए जाने हेतु निर्णय लिए गए । सभी कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में प्रांत उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यों को लेकर अपना उद्बोधन दिया। उक्त बैठक में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष माधव हरने, सचिव अजय वर्मा, सहसचिव अजय निगम, पर्यावरण आयाम प्रमुख ऋतिक नामदेव, ग्राहक पंचायत के कार्यकारिणी सदस्य, सुनील रघुवंशी, शेखर पाल , आनंद यादव , दीपक मालवीय उपस्थित रहे।

