
नर्मदापुरम / भाजपा संगठन की प्राथमिकता एस.आई.आर. अभियान में नर्मदापुरम ग्रामीण मंडल की बड़ी उपलब्धि नर्मदापुरम ग्रामीण मंडल में मतदाता विशेष पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) अभियान के अंतर्गत सोमवार को बूथ क्रमांक 16 बम्हनगाँव खुर्द पर 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। मंडल अध्यक्ष गोकुल पटेल ने बताया कि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला के मार्गदर्शन में तथा जिला संयोजक दिनेश तिवारी, विधानसभा संयोजक जयकिशोर चौधरी, मंडल प्रभारी कल्पेश अग्रवाल एवं एस.आई.आर. मंडल प्रभारी सम्राट तिवारी के दिशा-निर्देश में यह कार्य मंडल में तेजी से प्रगति पर है। गोकुल पटेल ने बताया कि नर्मदापुरम मंडल में 49 बूथ आते है जिसमें से 11 बूथों पर शत प्रतिशत कार्य हो गया है। शेष बूथों पर एस.आई.आर. कार्य प्रगति अब 85 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है, जिससे स्पष्ट है कि पूरा मंडल जल्द ही 100% लक्ष्य प्राप्त कर लेगा। उन्होंने कहा कि मंडल महामंत्री हिमाचल सिंह, संयोजक विनोद वर्मा, कृपाराम फौजदार, बालेंद्र पटेल, मीडिया प्रभारी नरेंद्र चोरे, बसंत कीर, मनोज चौरे सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, मंड़ल पदाधिकारी, मंडल में निवासरत जनप्रतिनिधि एवं बूथ बीएलए-2 के अथक परिश्रम और मंडल में निवासरत मतदाताओं के सहयोग से इस लक्ष्य पर पहुँचे हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल सोलंकी ने कहा कि देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए एस.आई.आर. जरूरी है, हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मंत्र है। बूथ जीता-चुनाव जीता को आत्मसात करके हम इस कार्य को पूर्ण करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की विशेषता यही है कि प्रत्येक अभियान को कार्यकर्ता प्राथमिकता देकर पूर्ण समर्पण के साथ पूरा करते हैं।

