
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम नगर मंडल पर पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि लगातार बूथों पर जाकर मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य में नागरिकों की सहायता कर रहे हैं एवं फार्म को शीघ्र भरकर बीएलओ को जमा करने का आव्हान भी किया जा रहा हैं। सोमवार को वार्ड 7 के बूथ 61, 62 स्थित देवामाई समाधि पर राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया, SIR जिला संयोजक दिनेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, सोशल मीडिया जिला संयोजक गजेन्द्र चौहान ने जाकर एसआईआर फार्म भरने में मतदाताओं की सहायता की साथ ही बीएलओं से एसआईआर कार्य की जानकारी लेकर बूथ के नागरिकों से शीघ्र फार्म भरने का आह्वान किया। वहीं एसआईआर कार्य में बूथ पर आ रही समस्याओं के लिये भी पार्टी पदाधिकारी नागरिकों एवं बीएलओ की मदद कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने बताया कि वार्ड के कुछ मतदाता जो वार्ड छोडकर अन्य स्थानों पर निवासरत हो गये है, जिसके कारण मतदाताओं को ढूंढने में बीएलओ को परेशानी आ रही है। हमारे पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के व्दारा मंडल के सभी बूथों पर जाकर बीएलओं को मतदाताओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे बीएलओं का कार्य आसान हो सके और कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण किया जा सके। इस दौरान रविशंकर संतोरे, पटवारी शशिकांत, BLO बूथ क्र.61 नदीम अहमद, BLO बूथ क्र 62 नवनीत मोर, BLO सहायक मूर्ति, आदित्य चौहान, मनोहर केवट अन्य वरिष्ठ जन कार्यकर्ता एवं बूथों के मतदाता उपस्थित रहे।

