
इटारसी / दिनांक 23/11/2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला द्वारा हमराह स्टाफ के टीम बना कर दो अलग अलग स्थानों पर दबिश दी गई। जिसमें मुखबिर द्वारा बताया गया कि ईरानी डेरा इटारसी का रहने वाला जाफर अली पिता आजम अली उम्र 23 वर्ष एमजीएम कॉलेज के पास इटारसी में अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस मौके पर दविश देकर उक्त आरोपी जफर अली के कब्जे से 760 ग्राम अवैध मादक पदार्थ कीमत करीबन 15,200 जप्त कर आरोपी के खिलाफ ndps की धारा 8/20 का अपराध पंजीबद कर कार्यवाही की गई । वहीं भगत सिंह नगर नाला मोहल्ला का रहने वाला नसरुद्दीन पिता निजामुद्दीन उम्र 44 वर्ष मेरा गांव हाई स्कूल के पीछे अवैध शराब बेचने की नीयत से घूम रहा है, उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा दविश देकर आरोपी के कब्जे से 24 क्वार्टर बैक पाइपर व्हिस्की, 37 क्वार्टर एमडी रम और 25 क्वार्टर सफेद देसी दारू के कुल मात्रा 15.480 लीटर जिसकी कुल कीमत 12,980 रुपए जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 एक आबकारी एक की कार्रवाई की गई ।

