नर्मदापुरम / सोमवार कृषि उपज मंडी में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति का नाम विष्णु साहू है और वह महिला जेल कुलामड़ी रोड का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई । किस वजह से विष्णु ने आत्महत्या की है जांच के बाद तथ्य सामने आ जाएंगे।

