नर्मदापुरम / धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जाएगी जिसकी वजह से प्रतिवर्ष स्कूलों का प्रातः समय में बदलाव कर दिया जाता है। इस वर्ष भी सर्दी के मद्देनजर जिले के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कलेक्टर सोनिया मीना ने रविवार को जिले के सभी 8वीं तक स्कूलों का समय परिवर्तन का आदेश जारी किया है। अब समय बदलकर 9 बजे हो गया है। सुबह की पाली के सभी शासकीय, अशासकीय, नवोदय, केंद्रीय बोर्ड, सीबीएसई स्कूलों में सुबह 9 बजे से कक्षाएं लगेंगी। यह आदेश आज 24 नंवबर सोमवार से प्रभावी होगा। स्कूलों के समय में बदलाव के कारण छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

