



नर्मदापुरम / रविवार को सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने ग्राम सकतपुर, ग्राम पंचायत गोरा में विकास के नए आयाम विधायक निधि से स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों ₹3 लाख से खेड़ापति परिसर (पुराना गोरा पेपर ब्लॉक), ₹2 लाख से खेड़ापति कक्ष निर्माण, ₹4 लाख की लागत से पुलिया निर्माण एवं ₹1 लाख के लोकार्पण व भूमिपूजन
के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ग्रामीण विकास को नए स्वरूप देने के लिए स्वीकृत हुए । कार्यक्रम के दौरान पर मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के बारे में संपूर्ण जानकारी ग्राम वासियों को दी गई। मतदाता SIR कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं SIR का गणना पत्रक फॉर्म को पूर्ण करने वाले ग्रामवासी को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सावित्री बाई परनामे, भाजपा जिला महामंत्री कुंवर यादव, जनपद उपाध्यक्ष डालचंद यादव, जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव, मंडल अध्यक्ष आरी विपिन यादव, गोरा सरपंच श्रीमति शांति अशोक पटेल, कोमल सिंह वानिया (प्रदेश अध्यक्ष क़ीर समाज), एन. पी. पटेल, सरपंच घाट पिपलिया, सरपंच श्रीमति नीतू निर्मल गौर, तहसीलदार श्री मौर्य, कार्यपालन यंत्री श्रीमती प्रियंका मेहरा सहित पार्टी के कार्यकर्तागण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

