


इटारसी / महाविद्यालय में आज नेशनल कैडेट कॉर्प्स (एनसीसी) की छात्राओं द्वारा 78वां स्थापना दिवस के अवसर पर थीम रेजिंग डे सेलिब्रेशन पर प्रांगण में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने कहा कि एनसीसी का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, चरित्र, भाईचारा, साहस और निस्वार्थ सेवा जैसे आदर्शों का विकास करना है। एनसीसी अधिकारी श्रीमती पूनम साहू ने बताया कि यह युवाओं में नेतृत्व के गुणों को विकसित करता है और उन्हें राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार करता है। यह युवाओं को सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने का एक अनुकूल वातावरण भी प्रदान करता है। डॉ. संजय आर्य ने बताया कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का एक महत्वपूर्ण और आवश्यक हिस्सा है, जो हवा को शुद्ध करने, मिट्टी के कटाव को रोकने, जलवायु को नियंत्रित करने और जैव विविधता को बढ़ावा देने में मदद करता है। इस अवसर पर सभी प्राध्यापकगण एवं छात्रायें उपस्थित थी।

