



नर्मदापुरम / आज रविवार 23 नवंबर को सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने शुक्करवाड़ा कलां के एकीकृत शासकीय हाई स्कूल परिसर में 139 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए हाई स्कूल भवन का भूमि पूजन किया। विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुविधाएं प्राप्त होंगी। हाई स्कूल भवन के निर्माण से गांव के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा प्रदान होगी। गांव के विद्यार्थियों को बहार जाकर पढ़ना नहीं पड़ेगा। शाला के विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान भी तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर SIR का गणना पत्रक फॉर्म भरवाए जाने की प्रक्रिया भी संपादित की गई। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सावित्री बाई परनामे, भाजपा जिला महामंत्री कुंवर यादव, जनपद उपाध्यक्ष डालचंद यादव, जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव, मंडल अध्यक्ष आरी विपिन यादव, सरपंच श्रीमति नीतू निर्मल गौर, नीखर, मुकेश तिवारी, कृष्ण कुमार नायर, आदित्य तिवारी, विकास साहू, अरविन्द भदौरिया, नरेंद्र सैनी, दीपक तिवारी, राहुल ठाकुर, संजू नारोलिया, तहसीलदार श्री मौर्य, कार्यपालन यंत्री श्रीमती प्रियंका मेहरा सहित पार्टी के कार्यकर्तागण, शिक्षा शिक्षकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

