
माखन नगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा चयनितगुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम द्वारा भारतीय सेना में सेवा देने वाले ब्रजमोहन यादव मानागांव ने 20 वर्ष 8 माह भारत माता एवं देश सेवा कर तोपखाना रेजिमेंट असम से 1 अप्रैल 2025 हवलदार रहते हुए सेवा निवृत्त हुए थे। उनकी सेवा और देशभक्ति का सम्मान के लिए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के विकासखंड समन्वयक श्री नरेन्द्र देशमुख के मार्गदर्शन में गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति द्वारा श्रीमद्भागवत गीता एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष नीतिराज सिंह यादव, सचिव मनोज परसाई, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, वीरेंद्र यादव (अध्यक्ष ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानागांव), सतीश यादव (ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष कोटगांव), गेंदालाल यादव (ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष), सुरेश यादव (परामर्शदाता), प्रदीप यादव, चंद्रमोहन यादव, रीता नीतिराज सिंह यादव( संस्था उपाध्यक्ष), यशोदा यादव, वैशाली चौरे, रक्षा यादव, पायल यादव, पूजा यादव, संतोष यादव, नारायण सिंह यादव उपस्थित रहे।

