नर्मदापुरम / श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा बाल मेला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । अपनी अपनी कला का प्रदर्शन करके सब का मन मोह लिया। बच्चों ने स्टाल लगाए, गेम कराए, खेल कूद, नृत्य कला, लेखन का प्रदर्शन किया। सभी बच्चों का प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के नाम शताक्षी शुक्ला, अकुल तिवारी, मायरा तिवारी, आशियारा तिवारी, आरोही तिवारी, अवनी शुक्ला, आध्या शुक्ला, शिवाय शुक्ला, निकुंज त्रिपाठी, हार्दिक त्रिपाठी, पूर्वी दीक्षित, मानसी मिश्रा, अनुभा दुबे, अद्वैत दुबे सभी बच्चों के प्रदर्शन सराहनीय रहा।

