


इटारसी / श्री सत्य साई बाबा की 100वीं पावन जयंती के अवसर पर मुस्कान संस्थान इटारसी में रविवार को दिव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। सुबह के सभी आध्यात्मिक अनुष्ठान पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रारम्भ हो चुके हैं। जबकि शाम का सांस्कृतिक कार्यक्रम अभी आयोजित होना शेष है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे न्यास कॉलोनी से निकली भव्य रैली से हुई। इसके बाद प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक हवन एवं विभिन्न आध्यात्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए, जिनमें जनकल्याण और सर्वत्र मंगलकामनाएँ की गईं। दिन के सत्र के बीच मुस्कान संस्थान की बिटिया शिवानी की सगाई का कार्यक्रम भी हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान श्री सत्य साई बाबा की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा शिवानी बिटिया को शुभाशीष देते हुए सगाई की हार्दिक बधाई दी।

