
इटारसी / सत्य साई बाबा के 100वें पावन जन्मोत्सव के अवसर पर मुस्कान संस्थान में कल 23 नवम्बर 2025 din रविवार को भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर श्री सत्य साई सेवा संगठन इटारसी द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे न्यास कॉलोनी से निकाली जाने वाली भव्य रैली से होगी। इसके बाद 10:30 बजे से 12:00 बजे तक हवन एवं विभिन्न आध्यात्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से जनकल्याण की प्रार्थना की जाएगी। सायं कालीन सत्र में दोपहर 4:00 से दोपहर 5:00 बजे तक भजन, नाट्य एवं नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा, वहीं सायं 5:00 से सायं 6:00 बजे तक वेद पाठ एवं नामावली का आयोजन किया जाएगा। विशेष आकर्षण के रूप में सायं 6:30 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक विशेष भजन संध्या आयोजित होगी तथा रात्रि 7:00 से 7:15 बजे पुरस्कार वितरण, महामंगल आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और बाबा के दिव्य आशीर्वाद का लाभ लेने की अपील की है।

