
इटारसी / जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे के नेतृत्व में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर कल 23 नवंबर दिन रविवार को मतदाताओं के सहयोग के हेतु शिविर वार्ड दोपहर 12:00 से 3:00 तक क्रमांक 34 चैन कॉलोनी चेतन नगर आटा चक्की के पास जवानी रोड इटारसी में लगाया जाएगा। वार्ड 34 के कांग्रेस जन ने मतदाताओं से निवेदन किया है कि वह उपयुक्त स्थान पर 12:00 बजे आने की कृपा करें एवं वार्ड 34 के मतदाता जिनको फॉर्म भरने में कठिनाई आ रही है, शिविर में आकर अपना फॉर्म भरवाये। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

