

नर्मदापुरम / कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आज इटारसी महाविद्यालय में चुनाव पाठशाला एवं मतदाता जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने छात्राओं को वर्तमान में चल रही एस. आई. आर. की अनिवार्यता से अवगत कराया साथ ही एस.आई.आर. के प्रचार-प्रसार में सहभागी बनने की अपील की। स्विप अधिकारी रविंद्र चौरसिया ने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करना अनिवार्य है, यह आपका अधिकार ही नहीं नैतिक दायित्व भी है। डॉ. संजय आर्य ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए देश के हर नागरिक को अपने मत का उपयोग करना चाहिए ताकि हमारे देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी आदि की समस्याओं को जड़ से समाप्त किया जा सके और हमारा देश विकास के पद पर आगे बढ़ सके। अंत में प्राचार्य द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। एन. एस. एस. एवं एन. सी. सी. की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण एवं छात्राएं उपस्थित थी।

