नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत उन्नति इन्फोसिस फाउंडेशन बैंगलोर के द्वारा व्यक्तित्व विकास एवं कौशल दक्षता को बढ़ाने हेतु छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण स्टेट कॉर्डिनेटर (चेंज मेकर) अंशुल सिंह राजपूत द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान छात्राओं को रिज्यूम बनाने, स्पोकन इंग्लिश, ऑफिस शिष्टाचार, मेमोरी पॉवर बढ़ाने, कम्युनिकेशन स्किल, जॉब प्लेसमेंट, वैल्यू एवं लाइफ स्किल में प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण मुख्यतः स्नातक एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए संचालित है एवं प्रशिक्षण उपरांत छात्राओं को शासन द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने बताया कि उन्नति इन्फोसिस का यह प्रशिक्षण विगत दो वर्ष से निरंतर महाविद्यालय में संचालित है। विद्यार्थियों के हितार्थ म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उन्नति इंन्फोसिस बैंगलोर के साथ एम. ओ.यू किया गया है जिससे विद्यार्थियों को उन्ही की संस्था में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। अभी तक महाविद्यालय में लगभग बीस बैच हो चुके है, जिसमें लगभग 600 छात्राएं लाभांवित हो चुकी है। इसके साथ ही छात्राओं का उद्योगम पोर्टल में भी उन्नति इन्फोसिस के माध्यम से पंजीकरण किया जा रहा है जिससे छात्राओं को उन्हीं के क्षेत्र के आसपास रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्नति इन्फोसिस के प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रबंधन एवं उसकी निगरानी का कार्य जिला नोडल अधिकारी डॉ. संगीता अहिरवार और ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. रागिनी सिकरवार के द्वारा किया जा रहा है।

