
माखन नगर / मध्य प्रदेश शासन के योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्रालय ने जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया है। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अध्यक्ष प्रभारी मंत्री उपाध्यक्ष एवं सांसद जिले के विधायको को शामिल किया है। प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने उद्योग व्यापार प्रगतिशील किसान समाज सेवा चिकित्सा विधि आदि के क्षेत्र से 20 प्रतिनिधियों को सम्मिलित किया गया है। इसमें सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर माखन नगर मंडल के वरिष्ठ समाज सेवी व्यापारी अजीत सेठी को सदस्य नामांकित किया है। सेठी के जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य मनोनीत होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण पाराशर, निखिलेश चतुर्वेदी, आकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, विपिन यादव, हरि अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, लायंस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, लायंस परिवार एवं मुकेश मालवीय सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नेतृत्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नरोलिया, क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह का आभार व्यक्त किया है।

