
नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में S.I.R मतदाता पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत मतदाताओं के सहयोग हेतु 22 नवंबर दिन शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक वार्ड 24,25,26 के लिए नाला मोहल्ला युगांतर अनुजाति जनजाति शिक्षण संस्था इटारसी के सामने शिविर लगाया जाएगा। तीनों वार्ड के कांग्रेसजन इस कार्य में सहयोग के लिए दोपहर 12:00 बजे युगांतर स्कूल के पास उपस्थित होगे, जो भी मतदाता जिनको फॉर्म भरने में कठिनाई हो रही है, वह आकर शिविर में फार्म भरवा सकते हैं। उक्त जानकारी अनिल रैकवार प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम द्वारा दी गईं।

