

माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति द्वारा सेक्टर क्रमांक 04 के ग्राम कोटगाँव और मानागांव के बीच स्थित बेलिया नाला पर बोरी बंधान किया। बोरी बंधान के दौरान संस्था प्रमुख नीतिराज सिंह यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहां कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद पूरे मध्यप्रदेश में जल संचय के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में विकासखंड समन्वयक नरेंद्र देशमुख के मार्गदर्शन में आज हम हमारे इस बेलिया नाले पर बोरी बंधान कर रहे हैं। जिससे आसपास के क्षेत्र में जल का संचय कर भूमिगत जल को बढ़ाना। आगामी समय में इस नाले में पानी सूख जाता था लेकिन इस बार आप सभी के सहयोग से इस नाले में जल का भराव रहेगा। सेक्टर प्रभारी सुरेश यादव ने भी जल संचय विषय पर अपनी बात रखी। एम.एस.डब्ल्यू. के छात्र हरिनारायण यादव ने सभी को जल संचय की शपथ दिलाई गई। इस दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानागांव एवं कोटगांव के सदस्य वीरेंद्र यादव, सूरज यादव, संदीप यादव, संजय यादव, सतीश यादव, करतार सिंह, मल्लू साहू, प्रदीप यादव, सतीश यादव, रुपेश यादव, नैतिक यादव रामभरोस यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। जल संचय कार्यक्रम में उपस्थित सभी सहयोगियों का आभार ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कोटगांव के अध्यक्ष सतीश यादव ने व्यक्त किया।

