सोहागपुर / आज पी एच ई के एसडीओ मुजीम उल हसन द्वारा निरीक्षण किया गया। दोपहर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और बच्चों की एवं आंगनबाड़ी की समस्त योजनाओं की जानकारी ली गई। साथ ही पूरक पोषण आहार की जानकारी ली गई। आज भोजन में आलू की सब्जी और रोटी एवं नाश्ता में खिचड़ी बनी थी। भोजन की गुणवत्ता जांच की गई एवं पूछा गया कि मीनू अनुसार भोजन मिल रहा है या नहीं। बच्चों से बातचीत की एवं भोजन और नाश्ता के बारे में बच्चों से पूछा एवं बार्ड के प्रतिनिधि भी निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित थे। उन लोगों से भी आंगनबाड़ी केंद्र एवं योजनाओं के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा देवी, सहायिका ललिता अहिरवार, आशा कार्यकर्ता ज्योति अहिरवार एवं बार्ड के प्रतिनिधि के रूप में रूपनारायण कहार उपस्थित रहे।

