

नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में न्यास कॉलोनी वार्ड नंबर 13 वृंदावन गार्डन के सामने पूर्व विधायक के पी बस्तरवार के निवास के पास SIR मतदाता पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत मतदाताओं के सहयोग के लिए शिविर आयोजित किया गया। वार्ड 13 के मतदाता जिनको फॉर्म भरने में कठिनाई हो रही थी, उन्होंने आकर शिविर में कांग्रेस जनों से अपने फार्म भरवाये। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, इटारसी नगर के S.I.R के प्रभारी शेख रमजान, सविता बस्तरवार, साधना सहगल, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मालवीय, मयूर जायसवाल, लखन राठौर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, विनिता बस्तरवार, नसीम खान, अनिल बस्तरवार, दीपक धर, नारायण गौर, सुशील बस्तरवार, अजय पटेल, संध्या बस्तरबार, अशोक तिवारी, संतोष बामने, अनूप गाचले, प्रमोद कलोसिया, प्रतीक मालवीय, विक्की तिवारी, गोल्डी बेस मौज़ूद रहे। शिविर के पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, सोम दुबे, प्रतीक मालवीय ने एसडीएम से मुलाकात कर S.I.R मतदाता पुनरीक्षण कार्य में आ रही परेशानी को लेकर चर्चाएं की। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

