नर्मदापुरम / विगत वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी हरदा में स्वदेशी मेले का आयोजन दिनोंक 24 दिसंबर 2025 से 02 जनवरी 2026 तक स्थानीय रानी लक्ष्मीबाई मैदान (मिडिल स्कूल) हरदा पर स्वदेशी जागरण मंच हरदा के तत्वाधान में स्वर्णिम भारतवर्ष फाउण्डेशन के माध्यम से भव्य स्वदेशी मेले का आयोजन होगा। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा अब तक पूरे भारत में 600 से अधिक स्वदेशी मेलों का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा चुका है। मेले का उद्देश्य स्वदेशी का विचार स्थापित करना एवं स्वदेशी के प्रति आमजन को जागरुक करना। इसके द्वारा स्वावलंबन एवं उद्यमिता को प्रेरित किया जाता है, जिससे वोकल फॉर लोकल एवं आत्मनिर्भर भारत का उद्देश्य पूरा होता है। मेले में विभिन्न राज्यों के स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल, भारतीय खानपान के स्टॉल, झूलों के साथ मनोरंजन जोन प्रतिदिन स्थानीय एवं अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों, स्कूली छात्र एवं महिलाओं के लिये प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिता, निशुल्क चिकित्सा शिविर, कृषि मेला व संगोष्ठियों आयोजित की जावेगी।
गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय संगठन के हेमंत रावत एवं प्रांत मेला सह संयोजक रविलाल पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं अरुण मालवीय विस्तारक नर्मदापुरम की उपस्थिति में इस बार स्वदेशी मेले के लिये मुख्य टोली का गठन इस प्रकार किया गया —-
संरक्षक..
अतुल गोविन्द मुस्कुटे, डी.डी. उइके (केन्द्रीय मंत्री).
कमल पटेल (पूर्व कृषि मंत्री), रामदीन पटेल (आदमपुर वाले).
मेला पालक – नरेन्द्र सिंह भांबू, बनवरीलाल यादव.
मेला प्रभारी – रविलाल पटेल, नरेन्द्र कुमार राठी. मेला मार्गदर्शक–
श्रीमति सुधा संदीप अग्रवाल, (कमलकिशोर) मेला संयोजक.
मेला सह संयोजक डॉ. एल.एन. पाराशर, आशीष यादव.
दर्शनसिंग गहलोद, शुभम सोमानी.
प्रमुख श्रीमति योगमाया शर्मा, बसंत राजपूत.
मेला सांस्कृतिक मेला टोली सदस्य नीतेश बादर, हिमांशु मौर्य, ओमप्रकाश राठौर, शैलेश साबू, त्रिलोक शर्मा.
तहसील सदस्य श्याम माहेश्वरी (सिराली), पूनमचंद गुप्ता, राजू अग्रवाल (खिरकिया), राजीव साबू (टिमरनी)।
स्वदेशी मेले का कार्यालय जिला स्वावलंबन केन्द्र, सरस्वती शिशु मंदिर परिसर, विवेकानंद काम्पलेक्स, हरदा। हेमंत रावत ने बताया कि अन्य समितियों की घोषणा सदस्यों की सहमति उपरांत शीघ्र ही घोषित की जावेगी।

