
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी ने अपने वरिष्ठ कांग्रेसी साथियों के साथ मिलकर, भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव का फूल माला पहनकर एवं पुष्प कुछ भेंट कर किया स्वागत। वही सेवा दल के जिला नर्मदापुरम अध्यक्ष अमित गुप्ता ने सेवा दल की परंपरा अनुसार गांधी टोपी पहना कर सम्मान किया। साथ में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जेपी धनोपिया, अमित शर्मा , गौरव रघुवंशी सहित सभी साथी मौजूद रहे। इस अवसर पर सेवादल के नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने समस्त साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और साथ ही शीर्ष नेतृत्व का भी आभार किया कि सेवादल के जिला अध्यक्ष के रूप में 8 साल काम करने के बाद जिला कांग्रेस की भी जवाबदारी तथा प्रदेश के विभिन्न पदों पर रहने के बाद अब बड़ी जिम्मेदारी सौंप कर सेवादल सेवादल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया । ताकि सेवादल को ताकतवर बनाने के लिए संगठन आत्मक ढांचे को मजबूत कर कांग्रेस की विचारधारा और सेवादल की विचारधारा के साथ संगठन को मजबूत करेंगे। मिलकर सभी सेवादल और कांग्रेस परिवार के साथियों के साथ, सेवादल मुख्य संगठन प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नवनियुक्त अध्यक्ष के बनने पर पूरे मध्य प्रदेश के सेवादल एवं सेवा दल यंग ब्रिगेड और महिला से बदल सहित कांग्रेस जनों मैं भारी उत्साह दिख रहा है।

