
नर्मदापुरम / जिला समन्वयक पवन सहगल के नेतृत्व तथा ब्लॉक समन्वयक नरेंद्र देशमुख के मार्गदर्शन में सेक्टर क्रमांक–02 के ग्राम कजलास में बोरी बंधान कर जल का संचयन किया गया। नवांकुर वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था नर्मदापुरम के अध्यक्ष आनंद नामदेव ने बताया कि जल संरक्षण भावी पीढ़ियों की आवश्यकता ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। ब्लॉक समन्वयक नरेंद्र देशमुख ने जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जल का अपव्यय रोकने के लिए ठोस कदम उठाना समय की मांग है। जल जिस भी रूप में संरक्षित किया जा सके, उसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्रवण निमोदा, सचिव रामभरोस कीर, विजय कीर, सुल्तान सिंह, वीर सिंह, ज्वाल सिंह, विशाल सिंह, चन्दर सिंह, मुकेश गौर, चिमन लाल गौर, राहुल दायमा, संजय निमोदा, अजय निमोदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

