इटारसी / सर्प मित्र आमिर कुरैशी को मोनू यादव और दीपक पाल एवं विजय उइके, सोनू राजपूत सभी ने फ़ोन पर सर्प दिखने की सूचना दी कि घर में सर्प दिखाई दिया है । कॉल आने के बाद सर्प मित्र आमिर कुरैशी ने सभी जगह पर सर्प पकड़ कर कर सभी को भयमुक्त किया। आमिर कुरैशी ने बताया कि मोनू यादव के ढाबे पर कोबरा नामक सर्प पकड़ा, दीपक पाल के यहाँ पर जो कि ऑर्डनेंस फैक्ट्री के पास एक गांव है जिसमें ब्राउन जो बैक नामक सर्प ओर अन्य जगह पर रेट स्नेक जिसे की घोड़ा पछाड़ कहते है। सभी जगह से सर्प पकड़ कर बन विभाग को सूचित कर पुनर्वास के लिए तवा नगर के जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया। सर्पमित्र आमिर कुरैशी ने बताया कि कहीं भी अगर सर्प दिख जाए तो उन्हें मारे नहीं, मुझे इस नंबर पर कॉल करें। मो. 6265415105….

