
नर्मदापुरम / मातृशक्ति को जागृत करने एवं सामूहिक प्रगति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा बिश्नोई जिला समिति सदस्य हरदा, श्रीमती सरिता गहलोत सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी, प्रधानाचार्य श्रीमती संध्या रघुवंशी, शासकीय शिक्षिका उषा यादव अनिरुद्ध तंवर, सचिव ग्राम भारतीय शिक्षा समिति जिला हरदा एवं योगेश माकवे, तहसील प्रमुख एवं सरस्वती शिशु मंदिर बावड़िया विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। मात्र शक्तियों के लिए रंगोली, मेहंदी, कुर्सी दौड़, प्रश्नोत्तरी, चम्मच दौड़ व विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। विजेताओं को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार दिए गए एवं चाय अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

