
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित अंडर-22 स्वर्गीय श्री एल टी सुब्बू ट्रॉफी में फाइनल मुकाबला बैतूल और नर्मदापुरम के मध्य खेला जा रहा है । संभाग के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि दूसरे मुकाबले में बैतूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 389 रन 9 विकेट खोकर बना लिए है। दिन के 80 ओवर के खेल में बैतूल के आदर्श दुबे की शतकीय पारी 135 रन, तनिष्क 56 रन, शिखर देशमुख 51, लक्ष्य 50 रन और हेमंत नंदा 44 रन बनाए। नर्मदापुरम की ओर से लव दुबे ने 2 विकेट एवं देवांश, निष्कर्ष, माधव, हर्षवर्धन एवं शाश्वत ने एक एक विकेट हासिल किया। नर्मदापुरम जिला अपनी पारी की शुरुआत सुबह से प्रारंभ करेगी। मैच में एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा, सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन संजय नाफडे, नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ सचिव मनोहर बिल्थरिया, अध्यक्ष राजेश चौरे, सीनियर कोच सुनील शर्मा , अंपायर नितेश राजपूत और विष्णु बौरासी एवं स्कोरर मनोहर बिल्थरिया उपस्थित रहे।

