
नर्मदापुरम / मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी होशंगाबाद विधानसभा संयोजक जयकिशोर चौधरी ने बताया कि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चल रहे एस.आई.आर. अभियान को लेकर विधानसभा के मंडलों में समीक्षा एवं मार्गदर्शन के लिए बैठकें निर्धारित की हैं। नर्मदापुरम नगर एवं नर्मदापुर मंडल की बैठक 21 नवंबर को सुबह 11:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय में होगी। इसी क्रम में इटारसी नगर एवं पुरानी इटारसी मंडल की बैठक शाम 5:00 बजे इटारसी के पत्रकार भवन में आयोजित की गई है। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष शर्मा, एस.आई.आर. जिला संयोजक दिनेश तिवारी, मंडल प्रभारी गोविंद राय, लोकेश तिवारी, पंकज चौरे, दीपक अठौत्रा सहित विधानसभा के नगर पालिका अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि एवम् बीएलए-2 उपस्थित रहेंगे।

