
सिवनी मालवा / वार्ड क्रमांक 08 के कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने क्षेत्र की जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मेन रोड पर लगी अत्यधिक झाड़ियों की समस्या को गंभीरता से उठाया। झाड़ियों की बढ़ती संख्या सड़क का दृश्य पूरी तरह बाधित कर रही थी, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस नेता दीपक दीक्षित ने विगत दिनों एस.डी.एम. विजय राय को ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही उन्होंने एमपीआरडीसी के डीएम सियाराम अहिरवार और सहायक प्रबंधक दिनेश लोवंशी से फोन पर चर्चा कर समस्या से अवगत कराया। अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए झाड़ियों की छटाई कटाई के तुरंत निर्देश दिए। कर्मचारी सत्यनारायण अश्वारे बघबाड़ा, मुकेश अश्वारे, प्रिंस अश्वारे को पहुंचाकर झाड़ियों की कटाई छटाई करवाई। इस कार्य के बाद सड़क पर दृश्यता सुधरी है, जिससे झाड़ियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगी। ऐसे वरिष्ठ अधिकारियों की तत्परता से और कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित की सजगता से ना जाने किसी मां का बेटा, किसी बहन का भाई और किसी पत्नी का सुहाग उजड़ने से बच गया । वरिष्ठ अधिकारी एस डी एम विजय राय, एम पी आर डी सी डीएम सियाराम अहिरवार, सहायक प्रबंधक दिनेश लोवंशी का दीपक दीक्षित एवं क्षेत्र की जनता ने दिल से आभार व्यक्त किया। शहरवासियों राकेश लोवंशी ओर विक्रम लोवंशी ने कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित के प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि उनकी निरंतर सक्रियता और जनता के प्रति जिम्मेदारी ने पूरे क्षेत्र के लिए राहत का माहौल बनाया है। हमें ऐसे जनप्रतिनिधि पर गर्व है। इस कार्य के चलते नगर अध्यक्ष स्वदेश शर्मा, सागर पाल, युवराज ठाकुर, प्रहलाद गुप्ता, अमित शर्मा, राधेश्याम कुशवाहा दिलीप राजपूत, राजकुमार कुशवाहा, वीरू कुमरे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

