
इटारसी / इन दिनों चुनाव आयोग के निर्देशानुसार SIR मतदाता पुनरक्षण कार्य चल रहा है। जिसके अंतर्गत B.A.O आपके घर एक फॉर्म देने आ रहे हैं। जिसे भरने में कई मतदाताओं को कठिनाई हो रही है। उन सभी मतदाताओ के सहयोग के लिए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे के नेतृत्व में जिला कांग्रेस के कांग्रेस जनों द्वारा शिविर आमजन के सहयोग के लिए लगाया जा रहा है। दिनांक 21 नवंबर दिन शुक्रवार को इटारसी शहर के न्यास कॉलोनी वार्ड नंबर 13 में दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक पूर्व विधायक के पी बसरवार के निवास स्थान के सामने वृंदावन गार्डन के पास आयोजित होगा। कांग्रेसजन फॉर्म भरने के लिए उपस्थित रहेंगे, यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

