
नर्मदापुरम / मार्ग शीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि भगवान विष्णु शनिदेव एवं पितरों के आराधना के लिए विशेष तिथि मानी गई है। इस दिन पितरों के निमित्त तिल के तेल का दिया जलाना अत्यंत शुभ एवं फलदाई बताया गया है। इसी उपलक्ष्य में मां नर्मदा भोग सेवा समिति ने स्थानीय सेठानी घाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर नर्मदा स्नान करने आए श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया। इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षक हंस राय अध्यक्ष विवेक चौकसे, पं. लवलेश शर्मा, राजेश खत्री, चिंटू राठौर, आयुष दुबे, प्रकाश गुप्ता, योगेश राठौर, रितेश शर्मा, साजन हेमनानी, डॉ. शुभम दुबे, श्यामु नायक, विनय यादव, मधुर शिवहरे, अनिल गोस्वामी, सौरभ पटवा, दीपक ठाकुर, सौरभ तिवारी, राजा कहार, जय सिंह यादव, हितेश मनवरे, दीपक साहू, भुवनेश मेश्कर, गौरव पटवा, सुमित पटेल आदि सहयोगी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम प्रत्येक पूर्णिमा एवं अमावस्या पर एवं विशेष पर्वों पर निरंतर चार वर्षो से किया जा रहा है।

