नर्मदापुरम / थाना माखनगर के तहसील ग्राउण्ड में कुछ लड़को द्वारा एक लडके के साथ मारपीट संबंधी वीडियो एवं ख़बरों का प्रसारण सोशल मीडिया हुआ । इस संबंध में वस्तु स्थिति यह है कि दिनांक 17/11/25 के दोपहर 03.00 बजे पवन दुबे पिता ओमप्रकाश दुबे उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जमनिया व उसका साथी प्रदीप अहिरवार तहसील ग्राउंड पर चाय पीने गये थे तभी वहां अचानक कुछ लड़के आये और प्रदीप अहिरवार को गालियां देकर मारपीट करने लगे। जिस पर थाना माखन नगर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 17/11/25 को फरियादी पवन दुबे की रिपोर्ट पर अप.क्र. 734/25 धारा 296(b), 115(2),351(3), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर लिया गया था। थाना माखन नगर पुलिस द्वारा प्रकरण के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं सभी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

