
इटारसी / नर्मदापुरम जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रथम महिला पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जन्म जयंती कांग्रेसजनों की उपस्थिति में सुहाग मैरिज हॉल इटारसी में मनाई गई। सर्वप्रथम कांग्रेस सेवादल द्वारा इंदिरा गाँधी के तेलचित्र पर सूत की माला पहनाकर पुष्प अर्पित किए।
युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारी सौम्य दुबे व मोहम्मद कादिर खान लक्की का पुष्पमाला एवं सेवादल की परंपरा अनुसार गांधी टोपी से कांग्रेस सेवादल द्वारा स्वागत किया गया। इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों पर श्रीमती नीलम गांधी, नेहा चावरे, कांग्रेस नेता अजय शुक्ला, रमेश के साहू, रमेश बामने, बाबू चौधरी, गजानन तिवारी, राकेश चंदेले, मयूर जायसवाल, संतोष गुरयानी, दिलीप गोस्वामी, गुफरान अंसारी, गौरव साहू, सोनू बकोरिया, सौम्य दुबे, कादिर खान लक्की, राहुल दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने बात रखी। समस्त उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर “जब तक सूरज चांद रहेगा,इंदिरा जी का नाम रहेगा” नारा लगाकर याद किया। इस दौरान कांग्रेस पार्षद वंदना ओझा, सीमा भदौरिया, धर्मदास मिहानी, नरेश चौहान, सी पी मालवीय, प्रवीण गांधी, नारायण गौर, शंकरलाल परदेशी, हरीश मालवीय, अजय अहिरवाल, पिंकी शर्मा, प्रतीक मालवीय, उत्सव दुबे, मथुराप्रसाद चौधरी, कन्हैयालाल बामने, संतोष बामने, अमल सरकार, करणसिंह राजपूत, दिनेश बालोरिया, इरफान गोलंदाज, शेख फारुख सहित कांग्रेस साथी उपस्थित रहे। आयोजित जन्म जयंती कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय ने व आभार जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अमित गुप्ता द्वारा किया गया।

