
नर्मदापुरम / भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी कांतदेव सिंह ने बुधवार को नर्मदापुरम में नगर आगमन पर मां नर्मदा का पूजन-अर्चन किया। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने बताया कि इस दौरान प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राजेश गौर, जिला मंत्री गोविंद राय, जितेन्द्र चौहान, गजेन्द्र चौहान, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, राहुल चौरे, नीरज तिवारी एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने मां नर्मदा से प्रदेश की समृद्धि संगठन की मजबूती और जनसेवा की निरंतरता की कामना की।

