
नर्मदापुरम / एस. पी.एम. में कार्यरत कर्मचारियों की मृत्यु उपरांत भारतीय मजदूर संघ के अथक प्रयास से उनके परिवारों के सदस्य को एस. पी.एम. में अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त हुई। कारपोरेशन बनने के उपरांत नो यूनिट की अनुकम्पा सूची में कामन वरीयता होती थी। जिसे BMS द्वारा लम्बी लड़ाई कर, इकाई स्तर पर वरीयता कराई गई। जिसमें SPM के दिवंगत कर्मचारियों के परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति मिलना प्रारंभ हुई। जिसके फलस्वरूप आज से पहले 24 कर्मचारियों को अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त हुई है एवं आज दिनांक 19/11/2025 को सात दिवगंत कर्मचारियों के आश्रितो को अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त हुई। नियुक्त कर्मचारियों में गोविन्द मसराम, अरविंद मर्सकोले, मनीष कुमार, आयुष सोनी, सावन वासु, अजय कसदा, नीलेश मौर्य है। अनुकम्पा पत्र मिलने के उपरांत सभी नव नियुक्त कर्मचारियों ने मुख्य महाप्रबंधक वेंकटेश कुमार, एस पी एम प्रबन्धन एवं भारतीय मजदूर संघ के समस्त पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया। नियुक्ति पत्र के उपरांत BMS के सभी पदाधिकारियों द्वारा मेनगेट पर श्री गणेश मंदिर में कर्मचारियों द्वारा पूजा एवं माल्यार्पण किया गया।

