
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित अंडर-22 स्वर्गीय श्री एल टी सुब्बू ट्रॉफी में तीसरा मुकाबला बैतूल और नर्मदापुरम के मध्य खेला गया। संभाग के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि दूसरे मुकाबले में बैतूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। जवाब में नर्मदापुरम ने कल के दिन 17 रनों की बढ़त के आगे खेलते हुए 437 रन बनाए। जिसमें मार्तण्ड प्रताप सिंह ने 131 रनों की शतकीय पारी एवं सागर यादव ने 97 रन और अर्जुन रिछारिया ने 48 रनों की पारी खेली। बैतूल की ओर से पार्थिव ने 6 विकेट, परन ने 2 विकेट और आदर्श एवं साहिल को एक एक विकेट मिला । नर्मदापुरम टीम को पहली पारी में 273 रनों की बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया गया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सागर यादव को मेन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा, सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन संजय नाफडे नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ सचिव मनोहर बिल्थरिया, अध्यक्ष राजेश चौरे, मैच आब्जर्वर नितेश राजपूत, सीनियर कोच सुनील शर्मा, सुनील कालोसिया, चेतन राजपूत, नीरज गौर, अनिकेत परमार, अंपायर ब्रजेश यादव और विष्णु बौरासी एवं स्कोरर दिनेश वर्मा उपस्थित रहे।

