नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शिनी गाँधी की जयंती इंदिरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय गुड्डन ने इंदिरा गाँधी को मज़बूत इच्छा शक्ति की धनी बताते हुए उनके द्वारा जनहित में किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, नेता प्रतिपक्ष नपा अनोखी राजोरिया, मीना वर्मा, चंद्रगोपाल मलैया, अजीत विष्ट, मधुसूदन यादव, के एस राजपूत, अरुण दीक्षित, फेजान उल हक, संतोष तोमर, बबलू राठौर, सूरज तिवारी, नसीम कुरैशी, दीपक सिसोदिया, कमलेश बाथरे, सुशील दीवान, जागेश यादव, कुलदीप राठौर, अमित खत्री, कपिल यादव, गुलाम हैदर, शिवमंगल सिंह, हेमंत चौधरी, शेख पप्पू, लखन रघुवंशी, राजेन्द्र मिश्रा, विजेंद्र राजपूत विक्की जमनानी रिजवान खान, प्रकाश यादव, लखन यादव, सलीम, अनिल रैकवार, प्रताप ठाकुर, कीर्ति मिश्रा, अशोक दिबोलिया, आजाद भाटिया, शैलू तोमर सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

