

नर्मदापुरम / श्री अयोध्यावासी वैश्य समाज नर्मदापुरम की महिला मंडल का सेवा कार्य। श्री अयोध्या वासी वैश्य समाज की महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गुप्ता के नेतृत्व में समाज की सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मिलक मुस्कान संस्था इटारसी पहुंच कर सराहनीय कार्य किया। महिला मंडल मुस्कान संस्था इटारसी की बिटिया शिवानी के आगामी विवाह हेतु गृहस्थ जीवन की उपयोगी विविध गृहस्थी सामग्री भेंट की। इस अवसर पर सभी ने शिवानी को स्नेह आशीर्वाद और उज्जवल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। जिसमें श्रीमती सुषमा गुप्ता, श्रीमती पूनम गुप्ता, श्रीमती मंजू गुप्ता, श्रीमती राखी गुप्ता, श्रीमती शांति गुप्ता (इटारसी), श्रीमती अंजू गुप्ता (इटारसी), काजल गुप्ता, श्रीमती राखी गुप्ता, श्रीमती मोनिका गुप्ता सभी ने शिवानी को आशीर्वाद दिया।

