इटारसी / (एसआईआर-2025) Special Intensive Revision ( SIR-2025 ) के क्रम में मंगलवार को होशंगाबाद विधानसभा क्रमांक-137 के नगर इटारसी के वार्ड क्रमांक-12, भाजपा नेता मयूर मालवीय के निज-निवास पर SIR अभियान निरन्तर चरण में आयोजित हुआ। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 (एसआईआर-2025) Special Intensive Revision (SIR-2025) के क्रम में आज होशंगाबाद विधानसभा क्रमांक-137 के नगर इटारसी के वार्ड क्रमांक-12, न्यू गरीबी लाईन क्षेत्र के पुरानी फर्शी वाली गली, शिव मंदिर के बाजू, भाजपा नेता मयूर मालवीय के निज-निवास पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम – SIR के निरन्तर चरण में आयोजित हुआ, जिसमें आज क्षेत्र के लोगों से लगभग 75-मतदाता गणना पत्र प्राप्त किए गए, लोगों को घर-घर जाकर, डोर-टू-डोर कनेक्टिविटी विशेष सम्पर्क अभियान चलाकर, लोगों को जागरूक करनें हेतु इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। मतदाता सूची में नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम सुधार, परिवर्तन, मृत व्यक्तियों के नाम हटानें सम्बन्धी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया, वार्ड-12 पार्षद एवं सभापति मनजीत कलोसिया द्वारा बताया गया कि-आगे भी इसी प्रकार यह अभियान निरंतर क्रम में जारी रहेगा। भाजपा नेता, आईटी-सोशल मीडिया विभाग इटारसी मंडल संयोजक मयूर मालवीय द्वारा लोगों को SIR-अभियान अंतर्गत ऑनलाइन रूप से स्वयं मतदाता सूची में अपना व अपनें परिजनों के नाम ढूंढने सम्बन्धी जानकारी को चुनाव आयोग के ऐप के माध्यम से विस्तृत रूप से समझाया गया। इस अवसर पर प्रशासन द्वारा नियुक्त क्षेत्रीय बीएलओ-BLO श्रीमती सीमा सोनियां, BLO-श्रीमती रजनी म्हरोलिया, क्षेत्रीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रीति नामदेव, नगर पालिका परिषद, इटारसी में परिषद के वार्ड-12 से निरन्तर सक्रिय, जागरूक पार्षद एवं सामान्य प्रशासन विभाग सभापति, शक्ति केंद्र-01 संयोजक, भाजपा नेता मनजीत कलोसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता दादा रमेश माहोरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता, बूथ-173 अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चौहान, कैलाश रायकवार, रुकिशोर राय, वीरेंद्र मथुरिया, रामचरण रैकवार, के.पी मेहरा, संदीप चंद्रवंशी, शेख नासिर खान, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती हेमलता विनोद कदम, भाजपा नेता, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष आनंद उटवार, विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र राजपूत, SIR-कार्यक्रम हेतु भाजपा संगठन द्वारा वार्ड-12 के बूथ-174 से नियुक्त बूथ बीएलए-02, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र-01 सह-संयोजक, नगर मंडल सोशल मीडिया प्रभारी, भाजपा नेता मयूर मालवीय, बूथ-177 अध्यक्ष, भाजपा नेता सचिन प्रधान, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर आईटी-सेल प्रभारी राहुल कुचबंदिया, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

