नर्मदापुरम / श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रोहित सिंह पवार लकी द्वारा गरीब मजदूरों को ठंड से बचाव हेतु अलाव की सौगात दी गई। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी रोहित सिंह पवार के द्वारा बिहार से आए मजदूरों को ठंड से बचाव हेतु अलाव बनवाकर सौगात दी गई, ताकि गरीब मजदूरों को ठंड से बचाव हो सके श्री पवार ने बताया कि अनाज गल्ला मंडी परिसर में बिहार से करीब 100 मजदूर आए हैं, जो खुले आसमान में रहते हैं। साथ ही जो अनाज हमारे घरों तक आता है। उनकी धुलाई लोडिंग अनलोडिंग करते हैं। इनको ठंड से कोई समस्या ना हो इस हेतु अलाव वह लकड़ी की सौगात दी गई। ताकि गरीब मजदूरों को ठंड से बचाव किया जा सके। इस अवसर पर निलेश राजोरिया, सौरभ पवार, मृदुल गुप्ता, विशाल जाटव, सागर आदि उपस्थित थे।

