
नर्मदापुरम / आज थाना सोहागपुर थाना परिसर में संचार संस्था पिपरिया के द्वारा पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संचार संस्था एवं पुलिस थाना सोहागपुर के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया गया थाना परिसर में पौधरोपण किया गया। सभी ने लगाए गए पौधों के रख रखाव हेतु प्रतिबद्धता जाहिर की। पूर्व में भी वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर थाना परिषद एवं अन्य स्थानों पर पौधरोपण किए गए हैं। स्वच्छ परिसर एवं हरा-भरा परिसर घर का हो या शासकीय कार्यालय का ऐसा संचार संस्था एवं सोहागपुर पुलिस का उद्देश्य है आगे भी इस तरह के पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर संचार संस्था पिपरिया के मनजिंदर सिंह, ईश्वर सिंह राठौड़ एवं पप्पू राजपूत उपस्थित रहे। थाना सोहागपुर से सहायक उप निरीक्षक गणेश राय, वरुण सिंह, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार, विनोद, आरक्षक अजय, संतोष, सुनील, अजमेर, मनोहर उपस्थित रहे।

