

इटारसी / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड इटारसी जिला नर्मदापुरम द्वारा नशा मुक्त युवा “विकसित भारत का संकल्प” कार्यक्रम के अंतर्गत “रन फॉर हेल्थ” के तहत रेलवे इंस्टिट्यूट 12 बंगला पुरानी इटारसी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक नरेंद्र यादव ने समाजसेवियों एवं खिलाड़ियों के साथ दौड़ लगाई एवं एक स्वस्थ क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें नगर की प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया। विभाग प्रचारक नरेंद्र यादव ने कहा कि नशे से आजादी ही असली आजादी है। जो युवा आज स्वास्थ्य के लिए दौड़ रहा है वही कल भारत के विकास के लिए भी दौड़ेगा। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, स्वास्थ्य सभापति राकेश जाधव, जोगिंदर सिंह, डॉ. पंकज मनी पहाड़िया, डॉ. सुभाष दुबे, चेतन सिंह राजपूत, विक्रम सोनी, संजीत चौधरी, जितेंद्र सरेयाम, जयपाल सिंह, आशीष मालवीय, राजेश चौरे, संजय श्रोती, घनश्याम बोरासी, गोपाल राजपूत, शशांक मालवीय एवं अन्य युवाओं की उपस्थिति रही।

