

नर्मदापुरम / आज भारत सरकार की आवासन एवं शहरी कार्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति (2025–26) के अध्ययन दौरे में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया सम्मिलित हुई। यह अध्ययन दौरा देश के तीन प्रमुख स्थलों मुंबई, कोच्चि और लक्षद्वीप में आयोजित विभिन्न सत्रों एवं स्थलीय निरीक्षणों के माध्यम से संपन्न किया जा रहा है। दौरे के प्रथम चरण मुंबई में सम्पन्न हुआ। द्वितीय चरण के तहत कोच्चि में आयोजित दूसरे सत्र में राज्यसभा श्रीमती माया नारोलिया ने भाग लिया। इस सत्र में शहरी विकास से जुड़े महत्त्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अध्ययन दौरे का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी ने किया। समिति द्वारा इन तीनों स्थानों पर शहरी अवसंरचना, आवास योजनाओं और केंद्र की विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया जाएगा।

