नर्मदापुरम / जिला रोजगार कार्यालय द्वारा कैरियर काउंसलिंग का कार्यक्रम सांदीपनी स्कूल सी एम राइज माखननगर में आयोजित हुआ । जिसमें छात्र छात्राओं को कैरियर संबंधी विभिन्न जानकारी विभाग के काउंसलर और विषय विशेषज्ञ द्वारा दी गई। संस्था के प्राचार्य द्वारा विभाग की इस पहल को छात्र हित में अति महत्वपूर्ण बताया । काउंसलर स्वाति गुप्ता ने व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। विषय विशेषज्ञ जितेन्द्र सिंह राजपूत ने केंद्र एवं राज्य की प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें। इस पर जानकारी प्रदान की साथ ही बैंक, रेलवे, सिविल जज, कर्मचारी चयन आयोग तथा अन्य कैरियर संबंधी मार्गदर्शन देकर विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया। अनुपम तिवारी ने स्वरोजगार योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षिका एवं छात्र छात्रा बढ़ी संख्या में उपस्थित रहे।

