नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कल दिनांक 19 नवंबर दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय गुड्डन के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमति इंदिरा गाँधी की जयंती पर इंदिरा चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर सभी कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

