
इटारसी / शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बैंगलोर से आए पेपर आर्टिस्ट डी के राय ने विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के फैकल्टी के सम्मुख पेपर से विभिन्न कला कृतियों को बनाने का कला का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने कार्यक्रम में उपस्थित हो कर यह कला का बारीकी से निरीक्षण किया तथा कहा की रोजगार के क्षेत्र में यह हुनर विद्यार्थियों को स्वावलंबन बना सकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ पवन कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई के साथ साथ रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण का भी आवश्यकता है। महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ के अलावा बहुत संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

