
नर्मदापुरम / श्री गवर्नमेंट हाई स्कूल ग्वालटोली की तीन बालिकाओं का राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है। विधायक प्रतिनिधि श्रीमती राजनी यादव एवं प्राचार्या श्रीमती आशा मंडले ने खिलाड़ियों का माल्यापर्ण कर सम्मान किया तथा खेल शिक्षक नवीन शर्मा के समर्पित मार्गदर्शन की सराहना की। श्री शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थी खो-खो एवं अन्य खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में निरंतर विजय प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर शाला प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी सोनी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों व खेल प्रशिक्षक का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार चयनित बालिकाओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी है।

